INDIA CRIME : डालनवाला क्षेत्र में हुई स्कूटी चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

Share Button

 

 

वादी श्री यशस्वी कौशल पुत्र श्री लक्ष्मण सिंह कौशल निवासी- 173 विपरीत प्राईमरी स्कूल, कौलागढ़, जनपद देहरादून द्वारा कोतवाली डालनवाला पर लिखित तहरीर दी कि उनकी स्कूटी सं0: यू0के0-07-बीबी-6712 रंग पर्पल को क्रॉस रोड मॉल के बाहर से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली डालनवाला पर मु0अ0सँ0- 24/2026 धारा- 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली डालनवाला पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-आप व आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई, साथ ही प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा दिनांक 19-02-2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान कान्वेंट रोड मजार के पास से घटना में शामिल अभियुक्त रूपक थापा को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त से पूछताछ मे उसके द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस से बचने के लिए अभियुक्त द्वारा स्कूटी की नंबर प्लेट को हटा दिया था, गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी लूट की घटना में थाना डालनवाला से जेल जा चुका है।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*

 

रूपक थापा पुत्र बहादुर थापा निवासी- नया गांव, अनारवाला रोड, थाना कैंट, देहरादून, उम्र 26 वर्ष

*बरामदगी का विवरण :-*

घटना में चोरी की गई स्कूटी सं0: यू0के0-07-बीबी-6712 रंग पर्पल

*आपराधिक इतिहास*

1- मु0अ0सँ0- 221/2021, धारा 392/411 भादवि, थाना डालनवाला, देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *