INDIA CRIME : संयुक्त टीम की छापेमारी, गोमांस व गोकशी उपकरण के साथ एक धरा

Share Button

 

थाना भगवानपुर पुलिस तथा गौवंश स्क्वाड की संयुक्त टीम ने गौतस्करों पर कार्यवाही करते हुए 260.74 किग्रा गोमांस व गोकशी उपकरण के साथ एक आरोपी दबोचा।

दिनांक- 18-02-2026 को पुलिस को सूचना पर टीम ने ग्राम खेडी शिकोहपुर के आम के बाग में दबिश दी तो 04 संदिग्ध भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर अहसान नामक व्यक्ति को मौके से दबोच लिया जबकि तीन फरार हो गये।

मौके से टीम ने 260.74 किग्रा गौमांस, गौवंशीय खुर, गौकशी उपकरण बरामद हुये ।

बरामद हुआ बरामद गौमांस मय गौकशी बरामद होने पर उक्त फरार अभियुक्तगणो के विरूद्व थाना हाजा पर मु0अ0सं0 87/2026 धारा 3/5/11 उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है तथा फरार की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किए जा रहे है।

*विवरण आरोपित-*

अहसान पुत्र अजीज उर्फ बुच्चा नि0 ग्राम खेडी शिकोहपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार उम्र 50 वर्ष

*बरामद माल का विवरण*

1-260.74 Kg गोमांस

2-02 अदद छुरियां

3-02 अदद कुल्हाडी

4-एक तराजू मय पलडा

5-1 किलो प्लास्टिक की पन्नी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *