*INDIA CRIME NEWS एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का कसता शिकंजा*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का कसता शिकंजा*

*मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*कब्जे से 03 किलो 93 ग्राम अवैध गांजा हुआ बरामद*

*अभियुक्त के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा किया पंजीकृत*

*”ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विजन को साकार करने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए है।

निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीम द्वारा देहरादून रोड स्थित फ्लाई ओवर के पास से चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्त राम खेलावन सिंह उर्फ अभिषेक पुत्र अरुण कुमार सिंह निवासी-गाँव नवका, पोस्ट दया छुपरा, थाना रेवती, जनपद बलिया, (उत्तर-प्रदेश) (उम्र-22 वर्ष) को 03 किलो 93 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उक्त गांजा वो गाजियाबाद के एक व्यक्ति से खरीद कर लाया था, जिसे वह नशे के आदि स्थानीय व्यक्तियों को बेचने की फिराक में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *