*INDIA CRIME महंगी बाइकों के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे*

*डोईवाला क्षेत्र मे हुयी वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा*
*घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*कब्जे से घटना में चोरी की गयी मोटरसाईकिल हुई बरामद*

कोतवाली डोईवाला पर हितेष बिष्ट निवासी नत्थुवावाला मिंयावाला चौक कोतवाली डोईवाला पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि मियांवाला चौक स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के सामने से अज्ञात चोर द्वारा उनकी बुलेट थडरबर्ड UK07DK-7115 रंग लाल को चुरा लिया गया है। घटना के अनावरण तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना डोईवाला पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए। दिए गए निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल और उसके आसपास लगे CCTV कैमरो की फुटेजों से संदिग्धों के संबंध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप लक्ष्मण सिद्ध मन्दिर के पास, हर्रावाला पर प्रभावी वाहन चैकिंग के दौरान 01 अभियुक्त मांगेराम पुत्र सुरेंद्र पाल उम्र 22 वर्ष को घटना में चोरी की गई मोटर साईकिल के गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसे महंगी बाइकें चलाने का शौक है तथा अपने शौक को पूरा करने के लिए ही उसके द्वारा उक्त बाइक को चोरी किया गया था।

