INDIA CRIME: ऑपरेशन स्माइल के तहत हरिद्वार पुलिस ने तीन नाबालिग बच्चों को सकुशल किया रेस्क्यू

Share Button

ऑपरेशन स्माइल के तहत हरिद्वार पुलिस ने तीन नाबालिग बच्चों को सकुशल किया रेस्क्यू

*रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर लावारिस हालत में घूम रहे थे तीनों बालक*

दिनांक 20.02.2026 को तीन नाबालिग बालक गुरुग्राम हरियाणा से स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे। घूमने की योजना बनाकर वे रेलवे स्टेशन पहुँचे और हरिद्वार आने वाली ट्रेन में बैठ गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में जनपद में ऑपरेशन स्माइल के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत पुलिस टीमें रेलवे स्टेशन, हर की पैड़ी व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमणशील रहकर बिना अभिभावकों के घूमते मिले बच्चों से पूछताछ एवं सत्यापन करती हैं।

दिनांक 21.02.2026 को पुलिस टीम हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर चेकिंग के दौरान भ्रमणशील थी। इसी दौरान तीनों बालक संदिग्ध अवस्था में लावारिस हालत में घूमते मिले। प्रारंभिक पूछताछ में बच्चे संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए।

टीम द्वारा मौके पर बच्चों की काउंसलिंग की गई तथा उन्हें सुरक्षित रूप से बाल गृह ज्वालापुर में दाखिल कराया गया। पुनः काउंसलिंग के उपरांत बच्चों ने अपना नाम व पता बताया।

प्राप्त जानकारी के आधार पर परिजनों से संपर्क किया गया तो ज्ञात हुआ कि बच्चे स्कूल के लिए घर से निकले थे, परंतु स्कूल न पहुँचने पर परिजनों द्वारा आसपास काफी तलाश की गई। बच्चों के न मिलने पर संबंधित थाना, गुरुग्राम (हरियाणा) में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

तीनों बालक कक्षा 6 के छात्र हैं, जो कि हरिओम इंटरनेशनल स्कूल खेड़की के विद्यार्थी हैं। स्कूल की छुट्टी के बाद लगभग 2:00 बजे बिना परिजनों को बताए रेल के माध्यम से हरिद्वार आ गए थे।

स्थानीय थाने में परिजनों द्वारा पूर्व में सूचना पंजीकृत कराई जा चुकी थी।

हरिद्वार पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए बच्चों को सकुशल परिजनों के सुपुर्द करने की प्रक्रिया की जा रही है।

हरिद्वार पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि कोई नाबालिग बच्चा संदिग्ध अवस्था में बिना अभिभावक के घूमता दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।

*रेस्क्यू किए गए बालक*

1. आर्यन पुत्र रोहित, उम्र 11 वर्ष, निवासी ग्राम खेड़की डोला, गुरुग्राम, हरियाणा

2. दीपक पुत्र मिन्नत राज, उम्र 12 वर्ष, निवासी उपरोक्त

3. मयंक पुत्र सुनील, उम्र 12 वर्ष, निवासी उपरोक्त

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *