रुड़की, 23 फरवरी 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक यातायात हरिद्वार के निर्देशन में हरिद्वार पुलिस की यातायात इकाई द्वारा रुड़की क्षेत्र के नया पुल पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान बिना रजिस्ट्रेशन, बिना फिटनेस और बिना ड्राइविंग लाइसेंस संचालित हो रहे ई-रिक्शा चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। साथ ही ई-रिक्शाओं में खतरनाक तरीके से माल ढोने वाले वाहनों का चालान कर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की गई।
यातायात पुलिस ने नया पुल क्षेत्र में फुटपाथ से अतिक्रमण हटाकर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया, जिससे आवागमन सुगम हो सके। इसके अतिरिक्त वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया और नियम उल्लंघन के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया।
जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सहित पूरे भारत में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु एवं कैजुअल्टी को शून्य की ओर ले जाना है। इस दौरान सड़क दुर्घटना की स्थिति में गुड सेमिरिटेन स्कीम तथा गोल्डन आवर के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि दुर्घटना पीड़ितों को समय पर सहायता मिल सके और अधिक से अधिक जीवन बचाए जा सकें।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनहित में ऐसे अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाते रहेंगे, जिससे यातायात व्यवस्था सुदृढ़ हो और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
