*INDIA CRIME NEWS एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स एसटीएफ. उत्तराखण्ड का कड़ा प्रहार,144 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ 01 नशा तस्कार गिरफ्तार*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स एसटीएफ. उत्तराखण्ड का कड़ा प्रहार,144 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ 01 नशा तस्कार गिरफ्तार*

*एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) टीम ने थाना बसंत बिहार जनपद देहरादून पुलिस टीम के संयुक्त अभियान के साथ 144 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ 01 नशा तस्कार को किया गिरफ्तार ।।*

*बरामदा अवैध ड्रग्स की अन्तराष्ट्रीय कीमत करीब 42 लाख रूपये*

*मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस.टी.एफ. अजय सिंह* द्वारा राज्य को ड्रग्स फ्री बनाने के दृष्टिगत राज्य एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) एस.टी.एफ. देहरादून को युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति, राज्य में नशे का कारोबार करने वाले अपराधियों को चिन्हित कर ड्रग्स के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किय जाने हेतु उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अन्तर्गत पुलिस उपाधीक्षक, एएनटीएफ परवेज़ अली के दिशा-निर्देशन में एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम द्वारा थाना बसंत बिहार जनपद देहरादून पुलिस टीम के साथ संयुक्त अभियान में थाना बसंत बिहार जनपद देहरादून क्षेत्र से एक अभियुक्त गुफरान पुत्र स्वर्गीय फुरकान निवासी- आजाद कॉलोनी थाना पटेल नगर जनपद देहरादून, मूल निवासी- ग्राम कोट खादर थाना रायपुर सादत बिजनौर उत्तरप्रदेश को तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के दौरान प्रकाश में आया कि वह उक्त हेरोइन को तरुण पाल उर्फ़ चीनू पता थाना पटेल नगर देहरादून से लेकर आया था जिसे उसके द्वारा फुटकर में जरूरतमंदो को बेचा जाना था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना बंसत विहार, जनपद देहरादून में NDPS एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया। अभियुक्त द्वारा बताये गये अन्य व्यक्ति की जांच की जा रही।

*गिरफ्तार*

गुफरान पुत्र स्वर्गीय फुरकान निवासी- आजाद कॉलोनी थाना पटेल नगर जनपद देहरादून, मूल निवासी- ग्राम कोट खादर थाना रायपुर सादत बिजनौर उत्तरप्रदेश

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ “अजय सिंह ” द्वारा आज अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे।* किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस.टी.एफ/ANTF उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ की ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत कार्यवाही जारी रहेगी।

*एसटीएफ से संपर्क हेतु* 0135-2656202, 9412029536

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *