*INDIA CRIME NEWS बालिका महोत्सव पर छात्राओं को दी अनेक जानकारियां*
रुद्रप्रयाग। बालिका महोत्सव के अवसर राबाइका रुद्रप्रयाग में छात्राओं को बाल यौन उत्पीड़न तथा मानव तस्करी के सम्बन्ध में जागरुक कर उनके अधिकारों व कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को व्यापक जन-जागरुकता के माध्यम से छात्र-छात्राओ को जागरुक करने के निर्देश दिए थे। राजकीय बालिका इन्टर कॉलेज रुद्रप्रयाग में आयोजित बालिका महोत्सव के अवसर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग मनोज नेगी ने छात्राओं को बाल यौन उत्पीड़न तथा मानव तस्करी के सम्बन्ध में जागरुक किया। साथ ही उनके अधिकारों व कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। सोशल मीडिया के प्रयोग के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए किसी भी अंजान व्यक्ति से बात नहीं करने और अपनी निजी जानकारी किसी से शेयर नहीं करने की जानकारी भी दी। साथ ही छात्राओं को इन अपराधों के खिलाफ अपनी आवाज उठाने तथा अपराध होने की स्थिति में पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। बताया कि नए कानूनों में कानूनी व न्याय प्रक्रिया को अधिक सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए प्रौद्योगिकी, सामुदायिक सेवा, पीड़ितों और साक्षियों के संरक्षण के साथ ही उनकी पहचान गुप्त रखने के लिए कड़े कानूनी प्रावधान बनाए गए हैं। जिससे पीड़ित खुले तौर पर न्याय प्रणाली में भाग ले सके तथा वास्तविकता को उजागर कर दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने में सहयोग करें।