*INDIA CRIME NEWS उत्तराखण्ड एसटीएफ की 24 घण्टे के भीतर दूसरी बड़ी कार्यवाही*

*03 लोडेड अवैध तमंचों व कारतूसों के साथ 02 हार्डकोर अपराधी गिरफ्तार*
*कल से अब तक की कार्यवाई में एसटीएफ ने 03 कुख्यात अपराधियों को दबोचकर 06 अवैध तमंचे व 21 कारतूस बरामद किये*
*दोनों राज्यों (उत्तराखण्ड-उत्तर प्रदेश) में सक्रिय गैंग का नेटवर्क ध्वस्त*
*गिरफ्तार अभियुक्तों पर हत्या के प्रयास (धारा 307 IPC) के कुल 06 मुकदमे दर्ज*
*रामपुर जनपद के थाना बिलासपुर में 307 IPC में वांछित चल रहा था एक अभियुक्त*
उत्तराखण्ड में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ द्वारा एसटीएफ को राज्य में सक्रिय गैंगस्टरों, अपराधियों एवं अवैध हथियार तस्करों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह द्वारा सभी टीमों को सक्रिय अपराधियों, गैंगस्टरों एवं अवैध हथियारों के नेटवर्क पर सख्त कार्यवाई करने के निर्देश दिए गए है।
इन निर्देशों के अनुपालन में एसटीएफ की टीम ने आज महज़ 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना रुद्रपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में 02 शातिर अपराधियों को 03 अवैध तमंचों (.315 बोर) व 10 जिन्दा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है।
*गिरफ्तार*
1️⃣ जितेन्द्र वीरत चौधरी पुत्र रामचन्द्र चौधरी
निवासी – सुभाषनगर डिबडिबा, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर (उ0प्र0)
2️⃣ सुमित राठौर पुत्र जसवन्त सिंह
निवासी – आजादनगर, थाना ट्रांजिट कैम्प, जनपद ऊधमसिंह नगर (उत्तराखण्ड)
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ द्वारा लगातार 24 घंटे में दूसरी बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध हथियारों के नेटवर्क पर जोरदार प्रहार किया गया है।
इस कार्रवाई के दौरान
*भारी मात्रा में अवैध हथियार व गोलाबारूद बरामद किये गये*
*यूपी-उत्तराखण्ड बॉर्डर पर सक्रिय दो आपराधिक गैंगों का नेटवर्क ध्वस्त किया गया*
*कुमायूँ क्षेत्र में संभावित कई बड़ी आपराधिक वारदातों को समय रहते विफल किया गया*
गिरफ्तार दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिन पर दोनों राज्यों में गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पूछताछ के दौरान अवैध हथियारों की सप्लाई चेन से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग भी हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर आगे भी बड़ी कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिए गये हैं,
राज्य एसटीएफ द्वारा राज्य में सक्रिय गैंगस्टरों, अपराधियों तथा जेलों में निरुद्ध कुख्यात अपराधियों की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है, और भविष्य में भी ऐसे अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी:
*बरामदगी*
🔹 03 अवैध तमंचे (.315 बोर)
🔹 10 जिन्दा कारतूस

