*INDIA CRIME NEWS दून पुलिस की वाहन सेवा का लाभ लेकर फिर थाने पहुँची शराबियों की बारात*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS दून पुलिस की वाहन सेवा का लाभ लेकर फिर थाने पहुँची शराबियों की बारात*

*सड़क किनारे खुलेआम शराब पीने वाले शराबियों को दून पुलिस ने सिखाया कानून का पाठ*

*सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 21 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा लाया गया थाने*

*सभी के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई करते हुए वसूला 5250/- रुपये का जुर्माना, दी सख्त हिदायत*

*एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार जारी है दून पुलिस का अभियान*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान रात्रि में प्रेमनगर पुलिस द्वारा प्रेमनगर बाजार, नन्दा की चौकी, सुधोवाला, झझरा , विधोली तथा पौंधा में सार्वजनिक स्थानों पर सडक किनारे खुले में अथवा गाड़ियों में शराब पीने व पिलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्व चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पी रहे कुल 21 व्यक्तियो को पुलिस द्वारा वाहन में बैठाकर थाने पर लाया गया व पूछताछ के पश्चात उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत देकर सभी 21 व्यक्तियों के पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही कर कुल 5,250/- रू0 का जुर्माना वसूला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *