*INDIA CRIME NEWS एसएसपी दून ने किया थाना रायपुर का वार्षिक निरीक्षण,हिस्ट्रीशीटरों तथा सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही हेतु किया निर्देशित*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS एसएसपी दून ने किया थाना रायपुर का वार्षिक निरीक्षण,हिस्ट्रीशीटरों तथा सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही हेतु किया निर्देशित*

*थाने में मौजूद अभिलेखों का निरीक्षण कर अभिलेखों को नियमित रूप से अध्यवधिक करने के दिये निर्देश*

*थाने पर आने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों के संबंध में ली जानकारी, प्रार्थना पत्र के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश*

*प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के संबंध में समय- समय पर शिकायतकर्ताओं से स्वयं बात कर फीडबैक लेने हेतु थाना प्रभारी को किया निर्देशित*

*वांछित/ईनामी अपराधियों के संबंध में जानकारी लेते हुए उनकी जल्द गिरफ्तारी के दिये निर्देश*

*पुलिस कर्मियों को नियमित रूप से क्राइम डिटेक्शन किट, वैपन हैण्डलिंग का अभ्यास करवाने हेतु किया निर्देशित*

*मालखाने के निरीक्षण में लंबित मालों की ली जानकारी, त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश*

*विभिन्न पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों/शिकायतों की जानकारी कर उनके समयबद्ध निस्तारण हेतु उपस्थित अधिकारियों को किया निर्देशित*

*थाना परिसर में कर्मचारियो की बैरिकों/आवासीय परिसर/मैस आदि का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था उच्चकोटि की रखने के दिये निर्देश*

*पुलिस कर्मियों से उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में ली जानकारी, त्वरित निस्तारण के लिये अधीनस्थ अधिकारियों को दिये निर्देश*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना रायपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों का अवलोकन करते हुए सभी अभिलेखों को नियमित रूप से अध्यावधिक करने के निर्देश दिये गये, साथ ही सीसीटीएनएस के तहत किये जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए एनसीआरबी पोर्टल, सीएम पोर्टल, ई-डिस्ट्रिक्ट तथा अन्य पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त होने वाली ऑनलाइन शिकायतों, सत्यापन आदि के समयबद्ध निस्तारण हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान थाने के हिस्ट्रीशीटरों तथा सक्रिय अपराधियों के संबंध में जानकारी लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा हिस्ट्रीशीटरो पर सतत निगरानी रखने तथा हिस्ट्रीशीटरो/सक्रिय अपराधियो के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही वांछित/ईनामी अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिये गए।

थाने में स्थापित महिला हेल्थ डेस्क के निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा थाने पर आने वाली शिकायतों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई, साथ ही उनके समयबद्ध विधिक निस्तारण के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया, इस दौरान द्वारा थानाध्यक्ष रायपुर को शिकायतकर्ताओं को रेंडमली फोन कर उनके प्रार्थना पत्र पर की गई कार्रवाई का फीडबैक लेने के निर्देश दिए गए।

मालखाने के निरीक्षण के दौरान वहाँ रखे मालों व सरकारी संपत्ति के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए थानों में पडे लम्बित माल मुकदमाती तथा लावारिस मालों के रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने तथा एमवी एक्ट व लावारिस मालों के शीघ्र निस्तारण हेतु थानाध्यक्ष रायपुर को निर्देशित किया गया।

थाना परिसर के भ्रमण के दौरान कर्मचारियों की बैरिकों तथा भोजनालय आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा बैरिकों तथा भोजनालय के रख-रखाव तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता उच्च कोटि की रखने के निर्देश दिए गए।

थानों पर उपलब्ध असलहों, दंगा नियत्रण उपकरणो तथा आपदा उपकरणों के निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस कर्मियों को नियमित रूप से वैपन हैण्डलिंग का अभ्यास करवाने तथा थाने में मौजूद क्राइम डिटेक्शन किट के सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों को क्राइम डिटेक्शन किट की जानकारी देते हुए क्राइम सीन से साक्ष्यों को संकलित करने का नियमित रूप से अभ्यास करवाने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के उपरान्त एसएसपी देहरादून द्वारा थानो में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारियों की मीटिंग ली गई, जिसमें अपराध नियंत्रण/रोकथाम, विवेचना/शिकायती प्रार्थना पत्रों तथा मां0 न्यायालय से प्राप्त होने वाले पत्रों के शीघ्र व समयबद्ध विधिक निस्तारण के निर्देश दिये गये। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों से उनकी समस्याओं के समबन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए उनके निस्तारण हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया, साथ ही उपस्थित पुलिस कर्मियों को आश्वस्त किया कि पुलिस कर्मियों के हितार्थ सभी संभव प्रयास किये जायेंगे पर अनुशासनहीनता करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही भी की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *