*INDIA CRIME NEWS एसएसपी दून के निर्देशों पर हुड़दंगी छात्रों/युवकों पर नकेल कसने के लिए चलाया जा रहा “ऑपरेशन नाइट वॉच“ लगातार जारी।*

*पुलिस द्वारा रात्रि में सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए वृहद स्तर पर की कार्रवाई*
*शराब पीकर वाहन चलाने वाल 16 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, 06 चौ-पहिया तथा 10 दो-पहिया वाहनों को किया सीज*

*यातायात के नियमो का उल्लघंन करने वाले 14 वाहनो को किया सीज*
*यातायात नियमों के उल्लंघन पर 23 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर किया 11500 रू0 का जुर्माना*

*अभियान के दौरान रात्रि मे 1420 से अधिक व्यक्तियों की चेकिंग कर की आवश्यक पूछताछ, 1380 से अधिक वाहनों को किया चेक*
*रात्रि में आवश्यक रूप से घूम रहे 300 से अधिक व्यक्तियों से की पूछताछ, 48 संदिग्धों को लाया गया थाने*
*25 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर किया 12500 /- रू0 का जुर्माना*

*रात्रि के समय सार्वजनिक स्थानों पर हुडदंग मचाने वाले 05 अभियुक्तों को 170 बीएनएसएस में किया गिरफ्तार।*
*एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों अपने-अपने थाना क्षेत्रों में रात्रि को अनावश्यक रूप से घूम रहे हुड़दंगी छात्रों पर नकेल कसने तथा रात्रि में लगतार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्धों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के दिए है निर्देश*
*विश्वविद्यालय/कॉलेजो मे पढ़ने के नाम पर युवकों को रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमने, हुड़दंग करने या कोई अपराध करना किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, ऐसे सभी युवकों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, यदि किसी भी कॉलेज/ यूनिवर्सिटी का छात्र अनावश्यक रूप से ग्रुप मे घूमते हुए/ हुड़दंग या कोई अपराध करते हुए पाए जायेगा ,तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई के साथ- साथ सुनिश्चित किया जाएगा कि संबंधित कॉलेज/ यूनिवर्सिटी से उनका निष्कासन(restigation) भी कराया जाये: – एसएसपी देहरादून*

एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रो में स्थित शिक्षण संस्थानों में गुटबाजी कर माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले छात्रों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने तथा रात्रि में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के साथ-साथ अराजक तत्वों पर नकेल कसने हेतु लगातार स्थान बदल बदल कर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही रात्रि चेकिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए “ऑपरेशन नाइट वॉच“ की शुरुआत की है। उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद में नगर से देहात तक सभी थाना क्षेत्रो में पुलिस द्वारा “ऑपरेशन नाइट वॉच“ के तहत लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
रात्रि में जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा सीमावर्ती चौक पोस्टों/आन्तरिक मार्गाे पर आकस्मिक रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस द्वारा रात्रि वृहद स्तर पर कार्यवाही करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 16 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सभी 16 वाहनो को सीज किया गया। इस दौरान वाहनों में हूटर, काले शीशे लगाने व यातायात नियमो के उल्लंघन पर 14 अन्य वाहनो को सीज करते हुए 23 वाहन चालको के एम0वी0 एक्ट में चालान कर 11500/- ₹ का जुर्माना किया गया तथा 25 कोर्ट के चालान किये गये। इस दौरान पुलिस द्वारा 1380 वाहनों को चौक किया गया तथा 1420 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन संबंधित जानकारी प्राप्त की गई।
रात्रि में अनावश्यक रूप से घूम रहे 300 व्यक्तियों से पुलिस द्वारा मौके पर पूछताछ करते हुए 48 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाया गया, इस दौरान 25 व्यक्तियों के विरूद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्यवाही करते हुए उन पर 12500/- रू0 का जुर्माना किया गया।
इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग करने वाले 05 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस मंे किया गिरफ्तार।

