*INDIA CRIME NEWS मध्य प्रदेश का अंतरराज्यीय महिला चोर गिरोह आया दून पुलिस की गिरफ्त में*
*गिरोह की 02 महिला को पुलिस ने विकासनगर क्षेत्र से किया गिरफ्तार*
*विकासनगर क्षेत्र में महिला का पर्स काटकर दिया था चोरी की घटना को अंजाम*
*अभियुक्ताओ के कब्जे से घटना में चोरी की गई नगदी व अन्य सामान हुआ बरामद*
*अंतरराज्यीय महिला चोर गिरोह के सदस्यों द्वारा अलग-अलग राज्यों में जाकर दिया जाता है चोरी तथा अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम*
*गिरोह के सदस्य घटनाओं का अंजाम देने से पूर्व अन्य राज्यों में जाकर धर्मशालाओं आदि बनाते है अस्थाई ठिकाना*
*02 से 03 की संख्या में गिरोह की महिलाएं भीड़ भाड़ वाले स्थानों, सार्वजनिक समारोह आदि में जाकर देती है घटनाओ को अंजाम*
*गिरफ्तार दोनों अभियुक्ता शातिर किस्म की है अपराधी, जिनके द्वारा दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों में दिया है चोरी अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम*
सीसीटीवी फुटेज में उनमें से एक महिला का अपने दाहिने हाथ से शिकायतकर्ता के बैग के पास हरकत करना तथा उसके पश्चात दोनो महिलाओं का तेजी से बैंक से बाहर जाना दिखायी दिया।
संदिग्धता परिलक्षित होने पर पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेजों से उक्त संदिग्ध महिलाओं का हुलिया प्राप्त करते हुए आस पास के जनपदों/राज्यो से उक्त महिलाओं के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई, तो उक्त दोनों महिलाओं के राजगढ जिला म0प्र0 के होने तथा अन्य राज्यों में भी उनके द्वारा इसी प्रकार की घटनाओ को अंजाम दिए जाने की जानकारी मिली। साथ ही उक्त महिलाओं के घटनास्थल के आस पास के क्षेत्रों में अस्थाई ठिकाना बनाकर घटना के लिए रैकी करने तथा घटना को अंजाम देकर पुनः उक्त स्थान पर चले जाने की जानकारी मिली*
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर त्यागी फार्म हाउस से हरिपुर की ओर जाने वाले रास्ते से 02 संधिक्त महिलाओ को, जो पुलिस टीम को देखकर हड़बड़ी में भागने का प्रयास कर रही थी, हिरासत में लिया गया, जिनसे नाम-पता पूछने पर उनके द्वारा अपना नाम रेनू बाई पत्नी प्रमोद निवासी कडिया सांसी पोस्ट पिपलिया रसोडा तहसील पचोर थाना बोडा राजगढ़ मध्य प्रदेश उम्र 40 वर्ष तथा काली बाई पत्नी शक्ति सिंह निवासी कडिया सांसी पोस्ट पिपलिया रसोडा तहसील पचोर थाना बोडा राजगढ़ मध्य प्रदेश उम्र 32 वर्ष बताया। दोनो महिलाओं से सख्ती से पूछताछ करने पर उनके द्वारा pnb बैंक में एक महिला का पर्स काटकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया, जिनकी तलाशी में उनके कब्जे से चोरी किये गये 62200/- रूपये नकद, घटना में प्रयुक्त 02 सर्जिकल ब्लेड व अन्य सामान बरामद किया गया।
पूछताछ में दोनो अभियुक्ताओ द्वारा बताया गया कि वे मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं तथा चोरी तथा उठाईगिरी का काम करती हैं।
गिरफ्तार दोनों अभियुक्ता 02 दिन पूर्व सहरानपुर से विकासनगर आयी थी, जहाँ सहारनपुर रोड पर स्टेट बैंक एक महिला को बैंक से रकम निकालते व गिनते हुए देख उनके द्वारा उसका पीछा किया गया, उक्त महिला के दूसरे बैंक में जाने पर दोनों अभियुक्ता उसके पीछे- पीछे बैंक में चली गयी तथा बैंक में उसके पीछे लाइन में लगकर मौका पाकर उसके कंधे पर टंगे बैग को पीछे से काटकर रकम निकाल ली। घटना को अंजाम देने के लिए अभियुक्ताओ द्वारा नुकीले ब्लेड का इस्तेमाल किया गया था। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अभियुक्ता वापस सहारनपुर चली गयी थी, जहाँ उनके साथ की अन्य महिलाएं रुकी हुई थी। आज भी दोनो अभियुक्ताये किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में दोबारा विकासनगर आयी थी, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
*नाम पता अभियुक्ता*
01- रेनू बाई पत्नी प्रमोद निवासी कडिया सांसी पोस्ट पिपलिया रसोडा, तहसील पचोर, थाना बोडा राजगढ़, मध्य प्रदेश, उम्र 40 वर्ष
02- काली बाई पत्नी शक्ति सिंह निवासी कडिया सांसी पोस्ट पिपलिया रसोडा, तहसील पचोर, थाना बोडा राजगढ़, मध्य प्रदेश, उम्र 32 वर्ष ।
*आपराधिक इतिहास*
*अभियुक्ता कालीबाई पत्नी शक्ति सिसोदिया*
1- मु०अ०सं० – 18/2023, धारा 379 भादवी, थाना शाहदरा, जिला शाहदरा, दिल्ली
2- मु०अ०सं० – 91/2023, धारा 379/411 भादवी, थाना छर्रा, जिला अलीगढ़, उ०प्र०
3- मु०अ०सं० – 2136/19, धारा 379/411 भादवी, थाना मेहरौली, नई दिल्ली