*INDIA CRIME NEWS उत्तराखण्ड एसटीएफ व रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्यवाही,गैंगवार में किसी बड़ी घटना होने से पहले राज्य STF ने किया एक शूटर को 03 लोडेड वेपन के साथ गिरफ्तार।*

*गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मामले हैं दर्ज* ।
*आपसी रंजिश के चलते दूसरे पक्ष की हत्या की फिराक में था अपराधी उत्तराखण्ड एसटीएफ व पुलिस की सक्रियता से टली बड़ी वारदात।*
*गिरफ्तार अभियुक्त के ऊपर यूपी-उत्तराखण्ड में लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, बलवा इत्यादि के 01 दर्जन आपराधिक मुकदमें दर्ज है जो वर्तमान में जनपद रामपुर व जनपद ऊधमसिंह नगर से 307 IPC के मुकदमें में था फरार।*
**गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 03 अवैध तमंचे 315 बोर व 11 जिन्दा कारतूस ।*
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, उत्तराखण्ड द्वारा एसटीएफ को उत्तराखण्ड राज्य में सक्रिय गैंग/गैगस्टर व अवैध हथियारों के विरूद्ध धरपकड़ व कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए है। साथ ही पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड से प्राप्त निर्देशो के क्रम में वर्तमान में राज्य में चलाये जा रहे सत्यापन अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस.टी.एफ. अजय सिंह द्वारा सभी एसटीएफ टीमो को अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिक, घुसपैठियों, बांग्लादेशी तथा संदिग्ध बाहरी व्यक्तियों को चिन्हित कर कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। जिसके अनुक्रम में एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह एसटीएफ के अन्तर्गत एक टीम का गठन कर सक्रिय गैंग व अवैध हथियारों के सम्बन्ध कार्यवाही कर उनकी गिरफ्तारी व धरपकड़ हेतु उचित दिशा-निर्देश दिये गये। इसी क्रम में एसटीएफ टीम द्वारा आज थाना रुद्रपुर की टीम को साथ लेकर अभियुक्त सन्दीप चौहान पुत्र श्री तेजपाल चौहान निवासी मलिक फार्म, डिबडिबा थाना बिलासपुर जनपद रामपुर उ0प्र0 को थाना रुद्रपुर क्षेत्र से 03 अवैध तमंचे व 11 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

प्रकरणः- उक्त मामले में एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि राज्य एस.टी.एफ. द्वारा सक्रिय गैंग एवं जेलो में निरूद्ध कुख्यात अपराधियों व गैंगस्टरों की निरन्तर निगरानी कर उन पर सतर्क दृष्टि रखी जाती है। आज दिनांक 12/03/2026 को इसी क्रम में एक अपराधी सन्दीप चौहान पुत्र श्री तेजपाल चौहान निवासी मलिक फार्म, डिबडिबा थाना बिलासपुर जनपद रामपुर उ0प्र0 को 03 लोडेड तमंचों व 11 कारतूस के साथ रुद्रपुर थानान्तर्गत गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अपराधी की दूसरे गैंग के साथ चल रही रंजिश के चलते अपना एक गैंग संचालित कर वारदात की फिराक में घूम रहा था एसटीएफ को वारदात की आशंका के होने का सटीक इनपुट मिलने पर मेरे द्वारा टीम को कार्यवाही का आदेश दिया गया जिस पर टीम द्वारा घेराबन्दी करके कार्यवाही की गयी तो गैंग का सरगना सन्दीप उर्फ सनिया पकड़ा गया और कुछ अपराधी भागने में सफल रहे, तथा मौके से भारी मात्रा में लोडेड हथियार व जिन्दा कारतूस बरामद हुए। अब तक की पूछताछ में गिरफ्तार अपराधी ने बताया कि वह अपने गैंग के साथ कुछ दिनों से दूसरे पक्ष की हत्या करने फिराक में था मौका मिलते ही या आमना-सामना होते ही हम उन पर गोली चलाते। इस प्रकार एसटीएफ की सक्रियता व सटीक मुखबिरी से बड़ी घटना होने से बची है। इस प्रकरण में कहां-कहां घटना के तार जुड़े है के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी की जा रही है।
*गिरफ्तार*
1. सन्दीप चौहान पुत्र तेजपाल चौहान निवासी मलिक फार्म, डिबडिबा थाना बिलासपुर जनपद रामपुर उ0प्र0 उम्र- 26 वर्ष।
*बरामदगी*
03 अवैध तमंचे .315 बोर
11 जिन्दा कारतूस

