*INDIA CRIME NEWS उत्तराखण्ड एसटीएफ व पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्यवाही -अन्तर्राज्यीय हथियार तस्कर को किया भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार।*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS उत्तराखण्ड एसटीएफ व पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्यवाही -अन्तर्राज्यीय हथियार तस्कर को किया भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार।*

*गिरफ्तार अवैध हथियार तस्कर से 06 तमंचे 315 बोर, 01 राइफल 12 बोर, 02 खोखा कारतूस .32 बोर, 01 वाहन वैगनआर कार बरामद।*

*लम्बे समय से उत्तराखण्ड-उत्तरप्रदेश में अवैध हथियारों की सप्लाई में संलिप्त था गिरफ्तार अभियुक्त, उत्तरप्रदेश की अवैध हथियार फैक्ट्री में तैयार हुए है बरामद हथियार।*

*अवैध हथियार मामलों में उत्तराखण्ड एसटीएफ इस वर्ष अब तक 21 अवैध हथियार व 35 कारतूस के साथ 08 शातिर हथियार तस्करों को कर चुकी है गिरफ्तार।*

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ, द्वारा राज्य में चलाये जा रहे अभियान ऑप्रेशन प्रहार के तहत एसटीएफ को उत्तराखण्ड राज्य में सक्रिय गैंग/गैगस्टर व अवैध हथियारों के विरूद्ध धरपकड़ व कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए थे, जिसके अनुक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ अजय सिंह द्वारा एक टीम का गठन कर सक्रिय गैंग व अवैध हथियारों के सम्बन्ध कार्यवाही कर उनकी गिरफ्तारी व धरपकड़ हेतु उचित दिशा-निर्देश टीमों को दिये गये। इसी क्रम में एसटीएफ टीम द्वारा आज थाना पुलभट्टा की टीम को साथ लेकर अभियुक्त महेश गंगवार पुत्र नन्हे लाल गंगवार निवासी ग्राम आमखेड़ा थाना बहेड़ी जिला बरेली उ0प्र0 हाल पता – उत्तरांचल कालोनी थाना किच्छा जिला ऊधमसिंह नगर उत्तराखण्ड को थाना पुलभट्टा क्षेत्र से 06 अवैध तमंचे 315 बोर व 01 राइफल 12बोर, 02 खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
प्रकरणः- उक्त मामले में एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि राज्य एस.टी.एफ. द्वारा अवैध हथियार व गैंगस्टरों की निरन्तर निगरानी कर उन पर सतर्क दृष्टि रखी जाती है। एसटीएफ को यूपी-उत्तराखण्ड के बार्डर पर अवैध हथियार तस्करी होने का इनपुट मिला था जिस पर मेरे द्वारा एक टीम का गठन कर कार्यवाही हेतु लगाया गया था टीम द्वारा थाना पुलभट्टा की मदद से एक शातिर वैपन तस्कर को भारी मात्रा में अवैध हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त एक वैगनआर कार में उक्त हथियारों की तस्करी कर उत्तराखण्ड ला रहा था जिसको कि घेराबन्दी कर थाना पुलभट्टा क्षेत्र में टीम के द्वारा पकड़ा गया। एसटीएफ ने एक बड़े अवैध हथियारों के नेटवर्क जो कि यूपी-उत्तराखण्ड में सक्रिय था को तोड़ा है जिस तरह से उत्तराखणड में आये दिन फायरिंग की घटनाएं हो रही है उसदिशा में एसटीएफ का ये अहम कदम है। इस वर्ष एसटीएफ द्वारा अबतक 21 अवैध हथियार व 35 कारतूस बरामद कर 08 हथियार तस्करों के जेल की सलाखों के पीछे पहुँचाने में सफल रही है। गिरफ्तार तस्कर से नेटवर्क के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी की जा रही है। और उसके विरुद्ध थाना पुलभट्टा में समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *