*INDIA CRIME NEWS परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी तथा एसएसपी देहरादून द्वारा किया गया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी तथा एसएसपी देहरादून द्वारा किया गया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण*

*कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश*

*परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विभिन्न महानुभावों, गणमान्य अतिथियों के साथ- साथ भारी संख्या में लोगों के आने की संभावना के दृष्टिगत सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने आज जिलाधिकारी देहरादून तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी देहरादून व एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को कार्यक्रम हेतु की गई व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए समय से सारी व्यवस्थाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथिगणो एवं महानुभावों के सम्मलित होने के दृष्टिगत उपस्थित अधिकारियों को सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यक्रम में आने वाले अथितिगणो, व्यक्तियो के वाहनों की पार्किंग पूर्व में चिन्हित किये गए पार्किंग स्थलों में ही कराने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *