*INDIA CRIME NEWS दिनांक 10/03/2026 को श्री झण्डा जी मेला 2026 नगर परिक्रमा के चलते कुछ इस तरीके से रहेगा देहरादून का रूट*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS दिनांक 10/03/2026 को श्री झण्डा जी मेला 2026 नगर परिक्रमा के चलते कुछ इस तरीके से रहेगा देहरादून का रूट*

दरबार साहिब परिसर से प्रारम्भ होकर – सहारनपुर चौक –कांवली रोड़- SGRR बिंदाल तिलक रोड़- बिंदाल कट- घंटाघर- पल्टन बाजार – लक्खीबाग- सहारनपुर चौक- बॉम्बे बाग- समाधी स्थल – वापस सहारनपुर चौक – दरबार साहिब

*नगर परिक्रमा कार्यक्रम के दृष्टिगत डायवर्ट प्लॉन निम्नवत रहेगाः-*

1- नगर परिक्रमा के सहारनपुर चौक पहुँचने पर कांवली रोड़ से सहारनपुर चौक की ओर कोई भी यातायात नही आयेगा तथा पटेलनगर मण्डी से आने ट्रैफिक को कमला पैलेस की ओर भेजा जायेगा, साथ ही बल्लीवाला से आने वाले यातायात को बल्लूपुर / जीएमएस रोड़ व लक्ष्मण चौक की ओर से आने वाले यातायात को पार्क रोड़ की ओर भेजा जायेगा।

2- नगर परिक्रमा के तिलक रोड पहुँचने पर बिन्दाल चौक से तिलक रोड कोई भी ट्रैफिक नही जायेगा।

3- बिन्दाल चौक से घण्टाघर तक सडक को दो भागो में विभाजित कर शोभायात्रा के साथ-साथ यातायात का संचालन भी किया जायेगा।

4- नगर परिक्रमा के बिन्दाल से घण्टाघर के मध्य पहुँचने पर चकराता रोड से घण्टाघर आने वाले ट्रैफिक को बल्लूपुर चौक / बिन्दाल चौकी से कैण्ट को यातायात दबाव के द्ष्टिगत आवश्कतानुसार डायर्वट किया जायेगा।

5- नगर परिक्रमा के घण्टाघर पहुँचने पर दर्शनलाल चौक से घण्टाघर जाने वाले ट्रैफिक को लैन्सडाउन चौक और ओरियण्ट से घण्टाघर जाने वाले ट्रैफिक को कनक चौक की ओर भेजा जायेगा।

6- नगर परिक्रमा के पल्टन बाजार पर पहुँचने पर सभी डायवर्ट प्वांइटो पर यातायात सामान्य किया जायेगा।

7- सहारनपुर चौक से कोई भी ट्रैफिक कांवली रोड़ व झंडा साहिब की ओर नही भेजा जायेगा।

8- नगर परिक्रमा के दरबार साहिब से चलने पर व दर्शनी गेट पहुँचने से पूर्व गऊघाट पर स्थित कट को खोला जायेगा व रेलवे गेट से सहारनपुर रोड़ की ओर जाने वाले यातायात को गऊघाट कट पर रोक-रोककर चलाया जायेगा।

9- नगर परिक्रमा का अगला हिस्सा सहारनपुर चौक पहुँचने पर प्रिन्स चौक से आने वाले ट्रैफिक को गऊ घाट कट से भण्डारी बाग की ओर भेजा जायेगा।

10- नगर परिक्रमा का पिछला हिस्सा मातावाला बाग से भण्डारी बाग की कोई भी ट्रैफिक नही भेजा जायेगा, साथ ही डायवर्ट प्वांइटो से यातायात को समान्य कर दिया जायेगा।

11- नगर परिक्रमा के दौरान बिन्दाल से घण्टाघर तक सड़क को दो भागो में विभाजित कर एक भाग पर नगर परिक्रमा हेतु एवं दूसरे भाग पर यातायात का संचालन किया जायेगा।

*बैरियर/ डायर्वट प्वांइट*
1- पटेलनगर मण्डी
2- बल्लीवाल चौक
3- दर्शनलाल चौक
4- ओरियण्ट चौक
5- बल्लूपुर चौक
6- बिन्दाल कट

*अपील*
श्रद्धालु एवं आमजनता से *देहरादून पुलिस* द्वारा अपील की जाती है कि नगर परिक्रमा के दौरान उक्त मार्गों का प्रयोग न करते हुये वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर पुलिस का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *