*INDIA CRIME NEWS ऑपरेशन प्रहार” के साथ वीकेंड पर दून पुलिस ने शुरू किया “ऑपरेशन नाईट स्ट्राइक”*

*एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर एसपी ऋषिकेश के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा पब/बार/होटल/ रेस्ट्रोरेंट में औचक छापेमारी की कार्यवाही कर वृहद स्तर पर चलाया चेकिंग अभियान*
*अभियान के दौरान जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में पुलिस टीमों द्वारा वृहद स्तर पर की गई कार्यवाही*
*01 दर्जन से अधिक वांछित/आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधी आये दून पुलिस की गिरफ्त में*
*अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 02 अभियुक्तो सहित 03 वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, एक विधि विवादित किशोर को लिया संरक्षण में, चोरी के 03 वाहन किये बरामद*
*वांछित अपराधियों की तलाश के दौरान 09 वारेंटियो को किया गिरफ्तार*
*अपने प्रतिष्ठानो में बिना लाइसेन्स के शराब परोसने वाले 02 प्रतिष्ठान संचालकों को गिरफ्तार कर किया मुकदमा दर्ज*
*सार्वजनिक स्थानों/ रेस्ट्रोरेंट में शराब पी रहे 44 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर लाया गया थाने, दी सख्त चेतावनी*
*सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग कर रहे 10 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार*
*रात्रि में घूम रहे 600 से अधिक व्यक्तियों से पुलिस द्वारा की गई पूछताछ, 100 से अधिक व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में किये चालान*
*नियमो के उल्लंघन पर 100 से अधिक लोगो के 81 पुलिस एक्ट में किये चालान*
*शराब पीकर वाहन चलाने वाले 09 वाहन चालकों को गिरफ्तार कर वाहनों को किया सीज*
*यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 90 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर वसूला 52500/- ₹ का जुर्माना*
*30 वाहन चालकों के मां0 न्यायालय के चालान कर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 32 वाहनों को किया सीज*
मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशों पर अपराधियों के विरूद्ध सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे अभियान *“ऑपेरशन प्रहार”* के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार सघन चौकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में शनिवार रात्रि एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर एसपी ऋषिकेश के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में होटल/पब/बार/ रेस्ट्रोरेंट आदि का औचक निरीक्षण करते हुए सम्पूर्ण जनपद में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमो द्वारा सभी होटल/बार/पब/ रेस्टोरेंट आदि का औचक निरीक्षण किया गया, इस दौरान प्रेमनगर क्षेत्र में 02 होटल/रेस्टोरेंट, संघरिलाल होटल बंसी वाला तथा संगम होटल एंड रेस्टोरेंट प्रेमनगर में उनके संचालकों द्वारा लोगों को बिना लाइसेंस के अवैध रूप से शराब परोसने पर संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया तथा मौके पर शराब पी रहे 8 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, इसके अतिरिक्त जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रो में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे 36 अन्य व्यक्तियों को पुलिस द्वारा थाने लाया गया, जिनके विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्रवाई करते हुए उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई।
ऋषिकेश तथा विकासनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा रात्रि चेकिंग के दौरान अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 02 अभियुक्तों सहित कुल 03 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया तथा वाहन चोरी की घटना में शामिल एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 03 दो-पहिया वाहन बरामद हुए, जिनमें से एक वाहन उनके द्वारा हिमाचल प्रदेश से चोरी किया गया था।
सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास कर रहे 10 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा कैंट, क्लेमेंटाउन तथा डोईवाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया तथा रात्रि में घूम रहे 657 व्यक्तियों से मौके पर पूछताछ करते हुए 67 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाया गया, जिसे आवश्यक पूछताछ करते हुए उनके सत्यापन की कार्रवाई कर 81 पुलिस एक्ट में चालान किए गए। रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्र में कुल 115 संदिग्ध व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर कुल 28750/- ₹का जुर्माना वसूला गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस द्वारा पटेल नगर क्षेत्र से 06 तथा क्लेमेंट टाउन क्षेत्र से 03 फरार वारेंटियो को गिरफ्तार किया गया साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले 09 वाहन चालकों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार करते हुए संबंधित वाहनों को सीज किया गया। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 90 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर 52500/- ₹ का जुर्माना वसूला गया तथा 30 वाहन चालकों के मां0 न्यायालय के चालान कर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 32 वाहनों को सीज किया गया।

