*INDIA CRIME NEWS चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा*

*घटना में शामिल एक महिला को चोरी के सामान के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार*
ऋषि कोठारी पुत्र राजेंद्र सिंह कोठारी निवासी तपोवन रोड, रायपुर, देहरादून द्वारा थाना बसंत विहार पर एक प्रार्थना पत्र दिया कि विद्युत विभाग द्वारा बसंत विहार क्षेत्र में विद्युत केबलों को भूमिगत किए जाने का कार्य किया जा रहा है, दिनांक 13 फरवरी 26 की प्रातः 5:00 के लगभग अज्ञात चोरों द्वारा बसंत विहार शहिद द्वार के सामने विद्युत ट्रांसफार्मर के पास से विद्युत केवल काटकर चोरी कर लिया है। प्राप्त प्रार्थना पत्र पर तत्काल थाना बसंत विहार में मुकद्दमा किया गया।

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर थाना बसंत विहार पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो को चैक किया गया तथा घटना में शामिल अभियुक्ता मीना देवी पत्नी दुखी साहनी निवासी ग्राम कल्याणपुर जिला समस्तीपुर बिहार हाल पता कांवली रोड निकट बल्लीवाला चौक, बसंत विहार, देहरादून, उम्र 32 वर्ष को घटना में चोरी किये गए बिजली के तार के साथ वसंत विहार चौक से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार महिला कबाड़ बीनने का कार्य करती है, जिसके द्वारा कबाड़ बीनने के बहाने मौका देखकर उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

