*INDIA CRIME NEWS वाहन चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा*

*घटना को अंजाम देने वाले 01 शातिर वाहन चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।*
*कब्जे से घटना में चोरी की गयी मोटर साइकिल हुई बरामद*
*जल्दी पैसा कमाने के लालच में दिया गया था घटना को अंजाम*
*गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी आपराधिक घटनाओं में जा चुका है जेल*
मोहम्मद साकिब पुत्र मोहम्मद मेहफूज अली निवासी पीठवाली गली जमनपुर सेलाकुई सेन्ट्रल होप टाउन देहरादून द्वारा थाना सेलाकुई पर आकर तहरीर दी गयी कि रात्री को अज्ञात चोर द्वारा वादी के घर के बाहर खडी उनकी मोटरसाइकिल संख्या- UK07AA7390 चोरी कर ले गया है।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना सेलाकुई पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये, जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुए घटना के सम्बंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए आवश्यक जानकारियां एकत्रित करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में वाहन चोरी में प्रकाश में आये अभियुक्त की वर्तमान स्थिति की जानकारी करते हुए भौतिक सत्यापन किया । पुलिस द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों से चैकिंग के दौरान धूलकोट तिराहे के पास से 01 अभियुक्त सलमान पुत्र राशिद निवासी निकट केले का गोदाम शंकरपुर सहसपुर देहरादून उम्र 28 वर्ष को उक्त घटना में चोरी की गई मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया ।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह आस-पास के क्षेत्र में ड्राइवरी तथा मजदूरी का कार्य करते हैं। अपनी निजी आवश्यकताओं की पूर्ति तथा जल्दी पैसा कमाने के लालच में उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त उक्त चोरी की गई मोटर साइकिल की नम्बर प्लेट हटाकर उसे बेचने की फिराक में था, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

