*INDIA CRIME NEWS सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुडदंग मचाने वालों के सर से दून पुलिस ने उतारी खुमारी।*

*शांति व्यवस्था भंग करने तथा हुडदंग मचाने वाले 07 को किया गिरफ्तार।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने/शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों पुलिस टीमों द्वारा लगातार गश्त/चैकिंग करते हुए ऐसे व्यक्तियो को चिन्हित कर उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
रात्रि कन्ट्रोल रूम के माध्यम से थाना बसन्त विहार को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति शराब पीकर मलिक चौक एवं अनुराग चौक के पास हुड़दंग कर शांति व्यवस्था भंग कर रहे हैं। सूचना पर थाना बसन्त विहार से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तो पाया कि कुछ युवक शराब पीकर हुडदंग मचा रहे है, जिन्हें समझाने का प्रयास किया तो वो नहीं माने तथा और अधिक उग्र होकर हुडदंग मचाने लगे। जिस पर मौके से 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

*विवरण गिरफ्तार*
01. सौरभ यादव पुत्र स्वर्गीय राम पुकार यादव निवासी लाल बहादुर शास्त्रीनगर बसंत विहार उम्र 33 वर्ष
02. संजीव कुमार पुत्र सिकंदर तांती निवासी पानी की टंकी निकट थाना बसंत विहार अनुराग चौक उम्र 35 वर्ष
03. शुभम कुमार पुत्र वीरेंद्र राम निवासी कमली रोड उम्र 18 वर्ष
04. अनिल कुमार सैनी पुत्र शत्रुघ्न सैनी निवासी गोविंदगढ़ राधा कृष्ण कॉलोनी उम्र 26 वर्ष
05. पुनीत कुमार पुत्र श्री राम सैनी निवासी खुडबुड़ा मोहल्ला उम्र 26 वर्ष
06. जितेंद्र कुमार उर्फ हैप्पी पुत्र शगुन चंद निवासी राजीव कॉलोनी गोविंदगढ़ थाना बसंत विहार देहरादून उम्र 36 वर्ष
07. अमित सिंह पुत्र आनंद सिंह निवासी शशि लोक कॉलोनी फेस सेकंड आदर्श कॉलोनी उम्र 31 वर्ष

