*INDIA CRIME NEWS नशा तस्करों के मंसूबो को नाकाम करती दून पुलिस,अवैध मादक पदार्थो के साथ 01 महिला नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS नशा तस्करों के मंसूबो को नाकाम करती दून पुलिस,अवैध मादक पदार्थो के साथ 01 महिला नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*कब्जे से 02 किलो 460 ग्राम अवैध गांजा हुआ बरामद*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान लीची बाग माल रोड़ पर एक महिला संदिग्ध अवस्था में खड़ी दिखाई दी, जिसे संदिग्धता के आधार पर चैकिंग हेतु रूकने को कहा गया तो वो पुलिस टीम को देखकर वहां से भागने लगी, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेर-घोटकर पकड लिया गया। पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपना नाम सोनी साहनी पत्नी बेजू साहनी बताया गया,  तलाशी लेने पर उससे पास से 02 किलो 460 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसे पुलिस द्वारा मौके से गिरफ्तार कोय गया।

पूछताछ में बताया गया कि वो मूल रूप से बिहार की रहने वाली है तथा पिछले 05 वर्षों से अपने बच्चों के साथ अपने पति से अलग रह रही है। अपने बच्चों के लालन पालन तथा अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये वह उक्त गांजे को बिहार से देहरादून लायी थी, जिसे वह नशे के आदि व्यक्तियों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थी पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 विनयता चौहान, चौकी प्रभारी बिन्दाल
2- कानि0 योगेश सैनी
3- कानि0 मनोज शर्मा
4- म0का0 हेमा पाटनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *