*INDIA CRIME NEWS अवैध मादक पदार्थो के साथ 01 महिला नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS अवैध मादक पदार्थो के साथ 01 महिला नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*कब्जे से लगभग 02 लाख रुपए से अधिक मूल्य की 7.53 ग्राम स्मैक हुई बरामद*

*गिरफ्तार अभियुक्ता के पति को भी मादक पदार्थ की तस्करी में पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा था जेल*

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *“ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विजन को साकार करने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार ऐसे अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

कोतवाली सहसपुर पर गठित टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर खुशहालपुर से एक अभियुक्ता को 7.53 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्ता द्वारा बताया गया की उसका पति मुन्तजिर भी पूर्व में कई बार थाना सहसपुर से गोकशी /चोरी /अवैध मादक पदार्थो की तस्करी में जेल जा चुका है, जिस कारण वकील की फीस भरने के लिए वह आसपास के तस्करो से सस्ते दामो में उक्त स्मैक खरीदकर उसे मंहगे दामो में लोगो को बेचने की फ़िराक में थी पर इससे पूर्व ही पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

शबनम पत्नी मुंतजिर निवासी खुशहालपुर, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र- 34 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *