*INDIA CRIME NEWS आधी रात टोल प्लाजा पर भाजपाईयो ने काटा हंगामा*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS आधी रात टोल प्लाजा पर भाजपाईयो ने काटा हंगामा*

किच्छा। चुटकी देवरिया में आधी रात को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर जबरन बूम बैरियर खोल दिया। इसके साथ ही टोल कर्मियों से मारपीट भी की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने  टोल के अंदर तोड़फोड़ भी की। साथ ही कैश रूम का दवाजा भी तोड़ दिया। मौके पर सादी वर्दी में आए पुलिस स्टेशन इंचार्ज से भी धक्का मुक्की की गई। टोल कर्मी अनुज तिवारी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ किच्छा कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताआं ने टोल प्लाजा पर जबरन अराजक घटना को अंजाम दिया। उन्होंने टोल कर्मियांे को पहले डराया धमकाया फिर उन्हे मारा पीटा गया है। इस घटना के बाद से कर्मियों में दहशत घर कर गयी है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टोल प्लाजा के अंदर मारपीट की जा रही है। सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि मारपीट का मामला सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *