*INDIA CRIME NEWS अपराधियों पर वार करता “ऑपेरशन प्रहार,ऑपेरशन प्रहार” के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाही*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS अपराधियों पर वार करता “ऑपेरशन प्रहार,ऑपेरशन प्रहार” के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाही*

*अभियान के दौरान एसपी सिटी तथा एसपी देहात के नेतृत्व में देर रात्रि तक पुलिस द्वारा नशा तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के ठिकानों पर की औचक छापेमारी की कार्यवाही*

*14 संदिग्धों को लिया हिरासत में, देर रात्रि में घूम रहे 900 से अधिक लोगो से मौके पर की पूछताछ, 99 लोगो के 81 पुलिस एक्ट में किये चालान*

*सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर रहे 07 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार*

*नशा तस्करी में लिप्त 03 तस्करों को गिरफ्तार कर बरामद किए अवैध मादक पदार्थ/अवैध शराब*

*शराब पीकर वाहन चलाने वाले 21 वाहन चालकों को गिरफ्तार कर वाहनों को किया सीज*

*यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 109 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर वसूला 72500/- ₹ का जुर्माना*

*163 वाहन चालकों के न्यायालय के चालान कर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 48 तथा ओवरलोडिंग पर 04 वाहनों को किया सीज*

*पीजी/हॉस्टल/किरायेदारों की चैकिंग के दौरान छात्रों/किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 09 प्रतिष्ठान स्वामियों के 83 पुलिस एक्ट में चालान कर किया 90 हजार रू0 का जुर्माना*

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशों पर अपराधियों के विरूद्ध सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे अभियान *“ऑपेरशन प्रहार”* के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

रात्रि एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक नगर तथा पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा नगर क्षेत्र में अवै गतिविधियों में लिप्त/संदिग्ध व्यक्तियो के ठिकानों पर आकस्मिक छापेमारी की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों से 14 संदिग्धों को 172 bnss में हिरासत में लिया गया तथा सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास कर रहे 04 व्यक्तियों को प्रेमनगर तथा 03 व्यक्तियों को डालनवाला, कुल 07 व्यक्तियों को 170 bnss में गिरफ्तार किया गया।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग स्थानो से 03 व्यक्तियों को अवैध चरस तथा अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 21 वाहन चालकों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार कर संबंधित वाहनों को सीज किया गया। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 109 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर 72500/- ₹ का जुर्माना वसूला गया तथा 163 वाहन चालकों के मां0 न्यायालय के चालान कर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 48 तथा ओवरलोडिंग पर 04 वाहनों को सीज किया गया।

 


चेकिंग के दौरान देर रात्रि तक घूम रहे 900 से अधिक लोगो से पुलिस द्वारा मौके पर की पूछताछ की गयी, जिनमे से 99 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर 24750/- ₹ का जुर्माना वसूला गया। पीजी/हॉस्टल की चैकिंग के दौरान छात्रों/किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 09 प्रतिष्ठान स्वामियों के 83 पुलिस एक्ट में चालान कर 90 हजार रू0 का जुर्माना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *