*INDIA CRIME NEWS अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश विमान में 242 यात्री थे सवार*

Share Button

*INDIA CRIME NEWS अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश
विमान में 242 यात्री थे सवार*

*दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर हुआ हादसा*

*विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई व 7 पुर्तगाली नागरिक कर रहे थे सफर,मौके पर चलाया जा रहा रेस्क्यू अभियान*

हैदराबाद। गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गई। जानकारी के मुताबिक इस विमान में करीब 242 यात्री सवार थे। इश विमान हादसे के बाद तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी है। गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल से बात भी की है। बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है। विमान हादसे के बाद इस फ्लाइट में सवार लोगों की लिस्ट भी सामने आ गई है। यह विमान दोपहर 1 बजकर 38 मिनट सरदार पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और दो मिनट बाद 1 बजकर 40 मिनट पर क्रैश होने की खबर आई। यह फ्लाइट एयरपोर्ट की बाउंड्री भी ठीक से पार नहीं कर पाया था और ऊपर जाते ही अचानक नीचे गिरता दिखाई दिया। फिर धुएं का गुबार उठने लगा।
एयर इंडिया अहमदाबाद विमान हादसे के बारे में अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए एक यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया गया है। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एयर इंडिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल को ब्लैक कर दिया है।
लंदन जा रही एयर इंडिया विमान में सवार यात्रियों की एक लिस्ट भी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक इस विमान में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई और 7 पुर्तगाली नागरिक शामिल थे। अडानी समूह के चेयरपर्सन गौतम अडाणी ने भी इस हादसे परने ट्वीट करते हुए लिखा कि हम एयर इंडिया फ्लाइट 171 की त्रासदी से बेहद दुखी हैं। हमारे दिल उन परिवारों के लिए रो रहा है, जिन्हें नुकसान हुआ है। हम सभी अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और पीड़िताओं की मदद करने को तत्पर है।

*पीएम मोदी ने दिए राहत कार्य के आदेश*
नई दिल्ली। पीएम मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बात की है। उन्होंने उन्हें अहमदाबाद जाने के लिए कहा और कि सभी संभावित सहायता प्रदान की जाए।

*राष्ट्रपति ने जताया दुख*
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मैं अहमदाबाद में दुखद विमान दुर्घटना के बारे में जानने के लिए गहराई से व्यथित हूं। यह एक हृदय-संबंधी आपदा है। मेरे विचार और प्रार्थनाएं प्रभावित लोगों के साथ हैं। राष्ट्र अवर्णनीय दुःख में उनके साथ खड़ा है।

*राहुल गांधी ने भी व्यक्त की संवेदना*
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अहमदाबाद एयर इंडिया क्रैश दिल दहला देने वाला है। यात्रियों और चालक दल के परिवारों को दर्द और चिंता महसूस हो रही है कि यह अकल्पनीय है। मेरे विचार इस अविश्वसनीय रूप से कठिन क्षण में उनमें से हर एक के साथ हैं। प्रशासन द्वारा तत्काल बचाव और राहत के प्रयास महत्वपूर्ण हैं – हर जीवन मायने रखता है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एकसाथ हैं।

*अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा पर सीएम धामी ने जताया दुःख*
देहरादून। गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 पैसेंजर सवार थे। इस घटना में कई लोगों के मारे जाने की खबर है। अहमदाबाद विमान क्रैश की घटना पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपना दुरूख व्यक्त किया है।
अहमदाबाद विमान क्रैश की घटना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से यात्रियों के सकुशल होने की कामना की है। बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन (।-171) लंदन जा रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही विमान ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरी, तभी विमान जोरदार धमाके के साथ क्रैश हो गया।
फिलहाल जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिसमें से 169 भारतीय नागरिक हैं। इसके अलावा 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई और सात पुर्तगाली नागरिक थे। बताया ये भी जा रही है कि एयर इंडिया का विमान किसी इमारत पर गिरा है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

*अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 12 क्रू मेंबर्स शामिल*

कैप्टन (सीपी) सुमीत सभरवाल कर्मचारी सं. 80006359
फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर कर्मचारी सं. 80038104
सीनियर क्रू श्रद्धा धवन कर्मचारी सं. 80008726
सीनियर केबिन क्रू अपर्णा महाडिक कर्मचारी सं. 80008872
केबिन क्रू सईनीता चक्रवर्ती कर्मचारी सं. 8005100
केबिन क्रू नगंथोई शर्मा कर्मचारी सं. 80047565
केबिन क्रू दीपक पाठक कर्मचारी सं. 81033187
केबिन क्रू मैथिली पाटिल कर्मचारी सं. 80047429
केबिन क्रू इरफान शेख कर्मचारी सं. 80058950
केबिन क्रू लामनुनथेम सिंग्सन कर्मचारी सं. 80046326
केबिन क्रू रोशनी राजेन्द्र सोनगारे कर्मचारी सं. 80055146
केबिन क्रू मनीष थापा कर्मचारी सं. 80052782

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *