*INDIA CRIME NEWS पुलिस के हत्थे चढ़ा एक वारंटी अभियुक्त*
रुद्रप्रयाग। जनपद पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को न्यायालय से जारी वारंटियों को गिरफ्तार करने के लिए अभियान चलाने को लेकर निर्देशित किया गया है। कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने जारी फौज वाद सं0 255/2024 धारा 31 डीवी एक्ट, 15(4) डीवी एकट से संबंधित वारंटी अभियुक्त प्रेमपाल पुत्र किशन लाल को बाबूलाभ सिंह नगर, जिला जालंधर, पंजाब से गिरफ्तार किया। जिसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाने के बाद जेल भेजने की कार्यवाही की गई। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक यशपाल सिंह रावत एवं यशपाल सिंह गुंसाई शामिल थे।