INDIA CRIME : हरिद्वार पुलिस ने अवैध जुआ सट्टा लगाते हुये एक आरोपी को धर दबोचा

Share Button

 

*हरिद्वार पुलिस ने अवैध जुआ सट्टा लगाते हुये एक आरोपी को धर दबोचा*

*आरोपी के कब्जे से ₹1430/- व सट्टा पर्ची किये बरामद”*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा सक्रिय अपराधियो के विरूद्ध तबाडतोड कार्यवाही की जा रही है।

उक्त अभियान के अन्तर्गत दिनांक 26.03.2026 की रात्रि में कोतवाली रानीपुर को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम दादुपुर गोविन्दपुर स्थित गन्धे नाले पर बनी पुलिया के पास खाली ग्राउण्ड में अवैध जुआ, सट्टा लगा रहा है।

सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी मलिक पुत्र मुसरफ मलिक निवासी नई जामा मस्जिद के पास सलेमपुर कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार को पकडा गया।

आरोपित के कब्जे से सट्टा पर्ची पैन, व ₹1430/- नगद बरामद कर आरोपी के विरूद्ध थाने पर जुआ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

*नाम पता आरोपी-*

1- नदीम मलिक पुत्र मुसरफ मलिक निवासी नई जामा मस्जिद के पास सलेमपुर कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार।

*बरामदगी*-

सट्टा पर्ची व ₹1430/- नगद, सट्टा पर्ची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *