INDIA CRIME : नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी चढा हरिद्वार पुलिस के हत्थे

Share Button

 

महिला निवासी सुल्तानपुर आमदपुर कोतवाली लक्सर हरिद्वार ने थाने पर बाबत आरोपी सोहन द्वारा वादी की नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म कर गाली गलौच करने के सम्बन्ध में दाखिल की गयी घटना के सम्बन्ध में कोतवाली लक्सर पर अभियोग पंजीकृत किया गया ।

घटना की गम्भीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा वांछित आरोपी की धरपकड़ गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिसके अनुपालन में लक्सर पुलिस द्वारा वांछित आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गयी ।

गठित पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म के आरोपी सोहन की तलाश में आरोपी के सम्भावित ठिकानो /जाने वाले रास्तो पर भी नजर रखना शुरु किया लेकिन आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिया कही फरार होने की फिराक में था।

दिनांक 27.02.2026 को लक्सर पुलिस द्वारा ठोस सुरागरसी /पतारसी मैनुअली/तकनिकी की सहायता से आरोपी को सुल्तानपुर क्षेत्र से पकडा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *