INDIA CRIME: SSP हरिद्वार के नेतृत्व में ढोंगी बाबाओं पर हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी

Share Button

SSP हरिद्वार के नेतृत्व में ढोंगी बाबाओं पर हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी

ऑपरेशन कालनेमी” के अन्तर्गत थाना श्यामपुर ने 02 कालनेमियों को हिरासत में लिया

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा राज्य में संचालित “ऑपरेशन कालनेमी” अभियान तथा  पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशों के अनुपालन में थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई।

दिनांक 08.10.2025 को श्यामपुर पुलिस द्वारा नमामि गंगे घाट, चण्डीघाट में चेकिंग अभियान संचालित किया गया।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को ऐसे दो बहरुपिया बाबा मिले, जो बाबा/साधु का भेष धारण कर सार्वजनिक स्थान पर आने-जाने वाले स्थानीय लोगों व पर्यटकों को रोककर तांत्रिक क्रियाएँ, जादू-टोना एवं अन्य छल-कपट के तरीके दिखाकर उन्हें अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे।

इनकी गतिविधियों से वहाँ पर अनावश्यक भीड़-भाड़ उत्पन्न हो गई थी तथा स्थानीय लोगों और पर्यटकों के भड़कने या उग्र होने की आशंका बनी हुई थी। स्थिति को ध्यान में रखते हुए थाना श्यामपुर पुलिस टीम ने मौके पर ही प्रभावी कार्रवाई की।

दोनों व्यक्तियों को धारा 172(2) बी.एन.एस.एस. में हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

*नाम पता कालनेमि*

1. दशरथ पुत्र मेरी दास उम्र – 58 वर्ष

निवासी राहा पोस्ट महेशवाटिकरी, जिला गोड्डा (झारखंड)

हाल पता चण्डीघाट खाता बस्ती, थाना श्यामपुर, हरिद्वार

2. समीरुद्धीन उर्फ हड्डी बाबा पुत्र जमालुद्दीन

उम्र – 59 वर्ष निवासी चण्डीघाट माजरा, थाना श्यामपुर, हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *